
पिरान कलियर:(जीशान मलिक) आगामी दशहरा, वाल्मीकि जयंती और दीपावली त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलियर पुलिस द्वारा शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिरान कलियर के नेतृत्व में पुलिस फोर्स, पीएसी के जवानों और रिक्रूट आरक्षियों के साथ कलियर क्षेत्र में पीपल चौक, कलियर चौक, धनौरी रोड सहित प्रमुख स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया।पुलिस ने फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान ऐरिया डोमिनेशन और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।फ्लैग मार्च में थाना और चौकियों का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

