Site icon Bhagwa Sanatan Times

मुरादाबाद पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च, बढ़ाई सुरक्षा निगरानी

मुरादाबाद पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च, बढ़ाई सुरक्षा निगरानी

मुरादाबाद, आलम अंसारी/सोहेल खान, भगवा सनातन टाइम्स

दिनांक 10 जुलाई 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा जिले भर में विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया। यह गश्त आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शांति सुनिश्चित करने तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।


पुलिस बल ने शहर के गली, मोहल्लों, बाजारों, मुख्य मार्गों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर चक्रमण किया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सहयोग की अपील की गई तथा सुरक्षा को लेकर आश्वासन भी दिया गया।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गश्त भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेगी, जिससे अपराधियों में भय और नागरिकों में विश्वास बना रहे।

Exit mobile version