Site icon Bhagwa Sanatan Times

डॉ. मुखर्जी के विचारों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प

डॉ. मुखर्जी के विचारों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान विचारक और राष्ट्रनिष्ठ नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी शिवालिक नगर मंडल द्वारा एक विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिवालिक नगर में आयोजित हुआ, जिसमें नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण किया।

अपने संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और अखंड भारत की भावना को समर्पित था। उन्होंने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर भारत की एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।”

गोष्ठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए यह संकल्प लिया कि वे डॉ. मुखर्जी के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के उनके संकल्प को साकार करने हेतु सतत कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री पंकज चौहान, रवि वर्मा, गौरव रौतेला, श्वेता सिंह, शिला देवी, गौरव गुजर, वेदांत चौहान, प्रणय चौरसिया, अजय मलिक, हरिओम चौहान, प्रमोद डोभाल, लज्जाराम शर्मा, अशोक उपाध्याय, पवन वर्मा, हरिकेश चौहान, दिनेश चौहान, नरेश बालियान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत रहा और अंत में सभी ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Exit mobile version