Breaking
26 Apr 2026, Sun

डीजे बंद कराने पर हंगामा, दूल्हे समेत दर्जनों लोग दौड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा  

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)महमूदपुर गांव में देर रात डीजे बंद कराने को लेकर जमकर बवाल हो गया। पुलिस की सक्रियता से बड़ा हादसा होने से टल गया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

डीजे बंद कराने के बाद डीजे बजाने वालों ने ढोल-नगाड़ों के साथ हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि दूल्हे सहित दर्जनों लोग गाली-गलौज करते हुए शिकायत करने वाले परिवार पर हमले की नियत से दौड़े। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और मामला शांत कराया।

अगले दिन फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान अर्सलान निवासी महमूदपुर और दूसरे पक्ष के शाबान निवासी महमूदपुर ने एक-दूसरे के खिलाफ अश्लील हरकतें कीं, जिससे तनाव बढ़ गया। घटना से संबंधित वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

नवनियुक्त थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समय रहते स्थिति संभालने और गांव में शांति कायम करने पर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की जमकर प्रशंसा हो रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *