Site icon Bhagwa Sanatan Times

“झबरेड़ा में 03 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 300 पदों पर होगी भर्ती”

हरिद्वार:(जीशान मलिक)शिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार 03 जुलाई 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है।

“कब और कहां लगेगा मेला?

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि मेला 03 जुलाई 2026 को देव फार्म हाउस, झबरेड़ा, जिला हरिद्वार में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

“कितनी भर्तियां और कौन सी कंपनियां?

मेले में सिडकुल, हरिद्वार एवं रुड़की की विभिन्न औद्योगिक इकाइयां हिस्सा लेंगी। इसके जरिए लगभग 300 रिक्त पदों पर सीधा चयन किया जाएगा।

“कौन कर सकता है आवेदन?

1. योग्यता:इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.फार्मा, एम.फार्मा, स्नातक एवं परास्नातक।

2. आयु:18 से 32 वर्ष।

3. निवास: केवल उत्तराखण्ड राज्य के स्थायी निवासी अभ्यर्थी।

“क्या लेकर जाएं अभ्यर्थी? 

जिला सेवायोजन अधिकारी ने पात्र युवाओं से अपील की है कि वे 03 जुलाई को सुबह 10:30 बजे अपने सभी शैक्षिक व प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण-पत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ मेला स्थल पर पहुंचें।

“जरूरी बातें…!

1. मेला में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

2. अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार में संपर्क किया जा सकता है।

नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है।

Exit mobile version