Site icon Bhagwa Sanatan Times

ज्वालापुर: शिव विहार व सोना विहार कालोनियों में इंटरलॉकिंग सड़कें हुई उद्घाटन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)ज्वालापुर विधानसभा के ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर की शिव विहार और सोना विहार कालोनियों में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनी नई सड़कों का उद्घाटन विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने फीता काटकर किया। इन सड़कों का निर्माण इंटरलॉकिंग टाइल्स से किया गया है, जिससे क्षेत्र में यातायात और आवागमन सुगम होगा।

उद्घाटन अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है और वह हमेशा क्षेत्र के विकास एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों की सड़कें जल्द दुरस्त कराई जाएंगी।

इस अवसर पर प्रधान वसीम प्रधान, नीरज चौहान, जोनी सिंह, अजमाद मोदी, राजिंद्र चौहान, अशोक शर्मा, शक्ति सिंह, मोहित चौहान, शुभम, मनोज, संदीप चौधरी, सुमित राठौड़, दीपक राम, संतोष, जितेंद्र, रोहित सैनी, सचिन, विशाल और विकास सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version