Site icon Bhagwa Sanatan Times

ज्ञान करतार पब्लिक स्कूल में इनर व्हील क्लब ऋषिकेश द्वारा शिक्षण सामग्री वितरित…

ऋषिकेश:(मनन ढींगरा)चंदेश्वर नगर स्थित ज्ञान करतार पब्लिक स्कूल में सोमवार को इनर व्हील लेडीज क्लब ऋषिकेश की ओर से छात्र-छात्राओं को शैक्षिक बाल साहित्य एवं चित्र कथा पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष नलिनी शर्मा, सचिव बिंदिया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरा गुप्ता, आईएसओ अनुप्रिया तायल एवं संपादक परमजीत कौर मौजूद रहीं।

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक गुरविंदर सलूजा ने क्लब की पूरी टीम का आभार जताते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ज्ञान करतार पब्लिक स्कूल न सिर्फ निशुल्क शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि विद्यार्थियों को पुस्तकें, यूनिफॉर्म आदि भी नि:शुल्क उपलब्ध कराता है।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल सरिता पैन्यूली सहित शिक्षिकाएं किरन, बबीता, सोनम, अर्चना, नीलम, यशोदा, मीना बिष्ट, अनुराधा, सीमा ठाकुर आदि उपस्थित रहीं।

Exit mobile version