देहरादून:(जीशान मलिक) आज जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर नेता विपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के देहरादून पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया। 
इस दौरान रुड़की जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, कलियर विधायक फुरकान अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे और फूलमालाओं के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया।एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सीआईएसएफ और पुलिस के जवान तैनात रहे। स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिला।

