Site icon Bhagwa Sanatan Times

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जागरूकता पहल

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)माननीय राज्य उत्तराखंड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, माननीय जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार एवं माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आज दिनांक 14 मार्च 2026 को माता वैष्णो देवी हायर सेकेंड्री स्कूल ज्वालापुर जनपद हरिद्वार में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अधिकार मित्र मौहम्मद नौमान साबिर और सुमन अधिकार मित्र ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जरूरतमंद 12 पत्रों पर दी जाने वाली नि:शुल्क सेवाओं, किशोर न्याय अधिनियम 2015, पोक्सो अधिनियम 2012 में बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, बच्चों को नशीले जैसे पदार्थों से दूर रहने के बारे में जागरूकता शिविर के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।

स्कूल में उपस्थित बच्चों की संख्या 120 रही और स्कूल में उपस्थित प्रधानाचार्या डॉक्टर प्रविता पांडेय एवं अध्यापकगण मीनू, हरितोष शालिनी शर्मा, प्रज्ञा वर्मा, प्रीति चौहान, नीतिका चौहान, श्वेता शर्मा सोनी चौहान, नैंसी एवं आराधना चौहान जागरूकता अभियान शिविर में उपस्थित रहे।

“हेल्पलाइन नंबर…

– नालसा हेल्पलाइन नंबर: 15100

– चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर: 1098

– पुलिस हेल्पलाइन नंबर: 112

– साइबर क्राइम नंबर: 1930।

Exit mobile version