Site icon Bhagwa Sanatan Times

जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की बैठक सम्पन्न,फूलों की होली का होगा आयोजन: अध्यक्ष राकेश वालिया 

हरिद्वार:(जीशान मलिक) जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में संगठनात्मक एकता और अनुशासन को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पूर्व में निष्कासित किए गए दो सदस्यों गणेश भट्ट और रोहित वर्मा की सदस्यता पुनः बहाल कर दी गई।

“फूलों की होली का आयोजन…

अध्यक्ष राकेश वालिया ने आगामी 1 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली “फूलों की होली” कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की। इस कार्यक्रम में क्लब के पत्रकार सदस्य शामिल होंगे।

“नई नियुक्तियां…

अध्यक्ष राकेश वालिया ने प्रखर कश्यप को सचिव, मुस्कान राजपूत को प्रवक्ता और रूचि डोलिया को सह-प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

“संगठन की एकता और अनुशासन…

महामंत्री अनिल बिष्ट ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु आपसी सहयोग, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रेस क्लब हरिद्वार पत्रकार हितों की रक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकता और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया। बैठक में मनोज कश्यप, मनव्वर कुरैशी, अशोक पांडे, मोहन राजा, सनोज कश्यप, केशव चौहान, राकेश वर्मा, राजेश वर्मा, मुमताज आलम खान, नदीम अहमद, गुलज़ार अहमद, काशिफ सुल्तान, जीशान मलिक, प्रमोद कुमार, सद्दाम हुसैन, उपासना तेश्वर, मुस्कान राजपूत, शिप्रा अग्रवाल, कुणाल शर्मा, सरविंद्र कुमार, विजय प्रजापति, रूचि डोलिया, गणेश भट्ट, रोहित वर्मा सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Exit mobile version