Site icon Bhagwa Sanatan Times

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी

हरिद्वार:(जीशान मलिक) हरिद्वार जनपद को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पहले से ही सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत परिसंपत्तियों/ भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए है।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग से एनएचएआई द्वारा हटाया गया अतिक्रमण।

अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 के किनारों से एवं रानीपुर झाल से बहादराबाद बाईपास तक एवं मंगलौर क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप एवं बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग एवं 14 बड़े यूनीपोल को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अधिकृत एजेंसी की टीम द्वारा हटाया गया। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनाए गए खोखे, झुगी झोपड़ी को भी हटाया जा रहा है।

Exit mobile version