Site icon Bhagwa Sanatan Times

कुम्भ मेला क्षेत्र में फिर चला प्रशासन का पिला पंजा,कुंभ मेला क्षेत्र लालजीवाल को किया गया अतिक्रमण से मुक्त

हरिद्वार:(जीशान मलिक) सोमवार शाम को हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में प्रशासन ने फिर की कारवाही। उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील हरिद्वार एवं पुलिस विभाग के सयुक्त तत्वधान में कुंभ मेल क्षेत्र लालजीवाला में किए गए अतिक्रमण को आज हटाया गया। 

उन्होंने अवगत कराया कि कुंभ मेला क्षेत्र में 200 झुग्गियां एवं झोपड़ियां बनाई गई थी।जिन्हें हटाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा 20 दिन पहले नोटिस निर्गत किया गया था।किंतु उनके द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया गया।जिसके कारण अतिक्रमण को आज उनके एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एस. नेगी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कुंभ मेला क्षेत्र लालजीवाला में लगी अवैध झुग्गियां एवं झोपड़ियां को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

Exit mobile version