
हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशकों को नोटिस जारी करते हुए जनपद के समस्त राष्ट्रीय राजमार्गों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर समुचित संकेत चिन्ह स्थापित करने और अवस्थित समस्त लाइट को क्रियाशील करने के भी निर्देश दिए हैं।
“नोटिस के मुख्य बिंदु…
– समस्त राष्ट्रीय राजमार्गों को गड्ढा मुक्त किया जाए
– राष्ट्रीय राजमार्गों पर समुचित संकेत चिन्ह (Signage) स्थापित किए जाएं
– राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवस्थित समस्त लाइट क्रियाशील हों।
– राष्ट्रीय राजमार्गों पर जहां-जहां अंधेरा है, वहां अविलंब लाइट स्थापित की जाए।
“जिलाधिकारी के निर्देश…
– नगर मजिस्ट्रेट और समस्त उपजिलाधिकारियों को अपने क्षेत्र में निरीक्षण करने और आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश।
– आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी यदि निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है।

