Site icon Bhagwa Sanatan Times

जिलाधिकारी ने किया नगर निगम रुड़की का औचक निरीक्षण

रुड़की:(जीशान मलिक)जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज नगर निगम रुड़की के सभी पटलों का औचक निरीक्षण कर संबंधित पटल सहायकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया,जिलाधिकारी ने सभी पटल सहायकों को निर्देश दिए है कि आम जनमानस जो भी अपनी समस्याओं को लेकर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों को समयबद्धता एवं प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पत्रावलियों एवं अभिलेखों का रख रखाव ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है, जिसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अभिलेखों एवं पत्रावलियों का रख रखाव ठीक ढंग से दुरस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यरत कार्मिकों एवं पर्यावरण मित्रो की उपस्थिति की जानकारी ली तथा सभी कार्मिकों के बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए साथ ही पर्यावरण मित्रो के रोस्टर वार ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सफाई में किसी भी प्रकार से कोई शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए तथा पर्यावरण मित्रो द्वारा सफाई का कार्य ठीक ढंग से किया जा रहा है कि नहीं इसकी फीड बैक जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से लेने के निर्देश दिए।

 

Exit mobile version