
हरिद्वार:(चीफ एडिटर) श्री रामलीला कमेटी जियापोता (रजि.) के तत्वावधान में चल रही वार्षिक रामलीला के अंतर्गत विजयादशमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम द्वारा रावण वध का मंचन और रावण दहन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।इस आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी आकाश बजाज ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शिवा चौहान मौजूद रहे। इसके अलावा जियापोता के ग्राम प्रधान कृष्णपाल और अजीतपुर के ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रामलीला मंच पर कमेटी पदाधिकारियों ने अतिथियों का सनातन परंपरा के अनुसार शॉल ओढ़ाकर, पुष्पहार पहनाकर और भगवान श्री राम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रामलीला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष केहर सिंह राणा, उपाध्यक्ष कुंवरपाल सिंह चौहान, सचिव गौतम चौहान, मंच संचालक दिनेश कुमार कश्यप, महामंत्री राहुल गुप्ता, अरविंद कश्यप, कोषाध्यक्ष सत्यपाल चौहान, विनोद कश्यप, आशु कश्यप, अनुज कश्यप, अरुण प्रवीण, कुणाल चौहान, शोभाराम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में कमेटी ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

