Site icon Bhagwa Sanatan Times

“जाली दस्तावेज तैयार कर लोगों से ठगी करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार”

लक्सर:(जीशान मलिक)मछला देवी पत्नी तेलूराम निवासी जैतपुर, थाना कोतवाली लक्सर द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्तगण परविन्दर सैनी, सेठपाल, रवि कश्यप, संजय सैनी एवं पुष्पेन्द्र कुमार ने षड्यंत्र रचकर धोखाधड़ी करते हुए उनकी भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दी।

इस संबंध में कोतवाली लक्सर पर मुकदमा अपराध संख्या 818/2025, धारा 318(3), 338, 336(3), 340(2), 61(2) BNS पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी करने के लिए एक टीम गठित की गई।कार्रवाई करने के लिए कोतवाली लक्सर पुलिस टीम का गठन कर तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी में संलिप्त 03 अभियुक्तों को लक्सर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। सेठपाल सैनी पुत्र कलीराम सैनी निवासी नन्हेड़ा टीपटन, तहसील देवबंद, जिला सहारनपुर,संजय सैनी पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम नन्हेड़ा टीपटन, तहसील देवबंद, जिला सहारनपुर व पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम गिद्धावली, थाना खानपुर का चालान कर दिया गया है।

Exit mobile version