जांच के डर से कर्मचारी ने खाया ज़हर, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
हरिद्वार, 24 मई 2025,भगवा सनातन टाइम्स
ब्लॉक बहादराबाद में कार्यरत कर्मचारी सतेंद्र पुत्र रविंदर, निवासी ग्राम अंबूवाला, थाना पथरी ने शनिवार सुबह ज़हर खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में सुबह 11:20 बजे जीडी अस्पताल, हरिद्वार में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 11:55 बजे उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, सतेंद्र ने यह कदम किसी प्रारंभिक जांच के डर से उठाया। हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल यह है — आख़िर ऐसी कौन-सी जांच थी, जिसके चलते सतेंद्र को अपनी जान देने जैसा कदम उठाना पड़ा?
क्या इस जांच में और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं? क्या किसी बड़े घोटाले या अनियमितता की परतें खुलने वाली हैं?

