Site icon Bhagwa Sanatan Times

जन-जन के द्वार’ पहुंची सरकार, रुड़की में लगा सेवा पखवाड़ा शिविर

हरिद्वार:(जीशान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत रुड़की विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर आयोजित किया गया।शिविर में राज्य मंत्री नितिन गौतम, श्यामवीर सैनी, देशराज कर्णवाल, आदेश सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. मधु सिंह, प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख, भाजपा नेता सुशील त्यागी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर 2318 क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में प्राप्त 51 आवेदनों का शत-प्रतिशत मौके पर ही निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा भी वितरित की गई।राज्य मंत्री नितिन गौतम ने कहा कि धामी सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने समान नागरिक संहिता और सशक्त भू-कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णयों का जिक्र किया। राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताया।

कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कोटियाल ने किया।

Exit mobile version