Site icon Bhagwa Sanatan Times

जनसुनवाई में पीएम आवास की मांग: संजो देवी ने डीएम मयूर दीक्षित को सौंपा प्रार्थना पत्र

हरिद्वार:(जीशान मलिक)जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में सोमवार को लक्सर क्षेत्र की संजो देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के लिए धनराशि स्वीकृत कराने का प्रार्थना पत्र सौंपा।

संजो देवी निवासी लक्सर ने डीएम को बताया कि उनका परिवार कच्चे मकान में रहता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनवाने में असमर्थ हैं। उन्होंने पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास की जल्द किस्त जारी करने की मांग की।

Exit mobile version