Site icon Bhagwa Sanatan Times

चिन्मय डिग्री कॉलेज हरिद्वार में यूथ रेड क्रॉस यूनिट ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में सफ़ाई अभियान कार्यक्रम किया आयोजित!

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)आज दिनांक 6 जून 2025 को चिन्मय डिग्री कॉलेज हरिद्वार में यूथ रेड क्रॉस यूनिट ने पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष में एक सफ़ाई अभियान कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉक्टर आलोक अग्रवाल, डॉक्टर पी के शर्मा, डॉ मधु शर्मा, रेड क्रॉस इंचार्ज सुरभि गुप्ता ने की। इस वर्ष का विषय प्लास्टिक प्रदूषण को हराना को ध्यान में रखते हुए “सिंगल प्रयोग प्लास्टिक”का विरोध किया गया।

रेड क्रॉस के स्वयंसेवियो द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरुआत कॉलेज प्रांगण से करते हुए पूरे शिवालिक नगर तक की गई। सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिबद्ध नागरिक, परिवर्तन करता की भूमिका अदा की।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर आलोक अग्रवाल, डॉक्टर पी के शर्मा, डॉ मधु शर्मा,रेड क्रॉस इंचार्ज सुरभि गुप्ता, मुस्कान सलमानी, रेनू टंडन, आशीष कुमार,निवेदिता सिंह उपस्थित रहे

Exit mobile version