Site icon Bhagwa Sanatan Times

चारधाम यात्रा 2026: 43.68 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे धाम, अब तक 210 लोगों की मौत

देहरादून:(चीफ एडिटर) चारधाम यात्रा इस साल रिकॉर्ड तोड़ रही है। जिला प्रशासन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 16 अप्रैल से अब तक 43,68,469 तीर्थयात्रियों ने चारों धामों के दर्शन किए हैं। वहीं यात्रा के दौरान अब तक 210 लोगों की मौत हो चुकी है।

“धामवार आंकड़े – सायं 7:00 बजे तक”

1. बदरीनाथ धाम – 23 अप्रैल से शुरू

कुल यात्री: 14,62,705 | कुल वाहन: 1,73,826

स्वास्थ्य खराब होने से मृत्यु: 67

हेमकुंड साहिब: 1,85,469 यात्री

2. केदारनाथ धाम – 22 अप्रैल से शुरू

कुल यात्री: 13,95,480 | कुल वाहन: 1,08,200

कुल मृत्यु: 99

इसमें 96 मौत स्वास्थ्य खराब होने से, 03 प्राकृतिक आपदा में और 01 अन्य कारण से हुई।

3. यमुनोत्री धाम – 18 अप्रैल से शुरू

कुल यात्री: 6,38,372 | कुल वाहन: 63,389

स्वास्थ्य खराब होने से मृत्यु: 26

4. गंगोत्री धाम – 19 अप्रैल से शुरू

कुल यात्री: 6,86,443 | कुल वाहन: 73,211

स्वास्थ्य खराब होने से मृत्यु: 18

गोमुख के 6620 दर्श यात्री भी इसी में शामिल हैं।

कुल स्थिति  

चारों धामों में अब तक कुल 43,68,469 यात्री और 4,18,626 वाहन पहुंच चुके हैं।कुल 210 मौतों में से 207 मौतें स्वास्थ्य खराब होने के कारण हुई हैं।

प्रशासन की अपील  

अधिकारी तीर्थयात्रियों से अपील कर रहे हैं कि वे मौसम और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए ही यात्रा करें। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी और अचानक मौसम बदलने से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं।

 

Exit mobile version