Site icon Bhagwa Sanatan Times

चारधाम यात्रा: हरिद्वार ऋषिकुल केंद्र पर आज 2609 यात्रियों ने कराया पंजीकरण, अब तक 30 हजार पार  

हरिद्वार:(जीशान मलिक)चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में सोमवार को 2609 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया। इसके साथ ही इस केंद्र से अब तक कुल 30 हजार 4 सौ 46 यात्री चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

आज के पंजीकरण का विवरण:

यमनोत्री धाम के लिए: 589 यात्री

गंगोत्री धाम के लिए: 598 यात्री

केदारनाथ धाम के लिए: 709 यात्री

बद्रीनाथ धाम के लिए: 713 यात्री

हेमकुंड साहिब के लिए: शून्य

कुल: 2609 यात्री

विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए लगातार पंजीकरण करा रहे हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि बिना पंजीकरण यात्रा पर न निकलें और मौसम व स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Exit mobile version