
चम्पावत:(जीशान मलिक) जनपद में किसानों को फसल बीमा योजनाओं से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार कृषि और उद्यान विभाग के माध्यम से कुल 9,215 किसान आवेदन दर्ज किए गए हैं, जिनकी कुल बीमित राशि लगभग 83.78 करोड़ रुपये है।जानकारी के अनुसार विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति और आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई।
अधिकारियों के अनुसार उद्यान विभाग की पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 8,388 आवेदन और कृषि विभाग की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2,827 आवेदन दर्ज किए गए हैं।प्रशासन ने लंबित आवेदनों के सत्यापन और त्रुटियों के निराकरण के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार किसानों को योजनाओं की जानकारी देने और अधिक पात्र किसानों को जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

