Site icon Bhagwa Sanatan Times

चम्पावत में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए EVM-VVPAT की FLC जांच शुरू, DM ने किया वेयरहाउस का निरीक्षण

चम्पावत:(जीशान मलिक) आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत जनपद चम्पावत में EVM और VVPAT मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) का कार्य शुरू हो गया है।भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) के इंजीनियरों द्वारा मशीनों की तकनीकी जांच की जा रही है।

सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनीष कुमार ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और मानकों के साथ जांच करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी के.एन. गोस्वामी की देखरेख में जांच प्रक्रिया आयोग के मानकों के अनुसार संचालित की जा रही है।

इस दौरान नोडल अधिकारी ईवीएम विमल कुमार सूंठा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डी.एस. अधिकारी, तहसीलदार बृजमोहन आर्या, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य विनय शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version