पिरान कलियर:(जीशान मलिक)एक नाबालिक दरगाह क्षेत्र में लावारिस घूम रहा था। जिससे पूछताछ में पता चला कि वह कल दिनांक 30.10.2025 को सुबह अपने घर से नाराज होकर कलियर आ गया था। जिसको सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टीम द्वारा थाने पर लाया गया। पूछताछ करने पर इसने अपना नाम मीन जानिब पुत्र अहमद नूर निवासी नोगंवा थाना फरीदपुर बरेली उत्तर प्रदेश बताया।
बालक को मिलाने के लिए पुलिस टीम द्वारा बरेली जिले के फरीदपुर थाने पर संपर्क किया गया। तो पता लगा कि यह बालक नाराज होकर घर से आ गया था।
जिला बरेली उत्तर प्रदेश इसके परिजनों को जैसे ही पता लगा कि हमारा लड़का कलियर थाने में है,तो तत्काल परिजन थाने पर आए।बालक को सकुशल इसके पिता अहमद नूर पुत्र हबीब नोगंव थाना फरीदपुर बरेली को सकुशल सुपुर्द किया गया। बालक के सकुशल मिलने पर उत्तराखंड पुलिस और कलियर थाने की पूरी टीम का परिजनों ने आभार व्यक्त किया।
” पुलिस टीम में शामिल…
1.हेड काo सोनू चौधरी
2.मo काo सरिता राणा
3.होमगार्ड प्रदीप कुमार

