Site icon Bhagwa Sanatan Times

ग्राम पंचायत अजीतपुर में डेंगू से बचाव हेतु दवाई का छिड़काव कराया गया

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)ग्राम पंचायत अजीतपुर में बढ़ते डेंगू के खतरे को देखते हुए आज विशेष अभियान के तहत कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया।

मित्र युवा ग्राम प्रधान अजीतपुर प्रखर कश्यप ने रविवार को जनता से वादा किया था कि मंगलवार तक दवाई का छिड़काव कराया जाएगा। अपने वादे को निभाते हुए उन्होंने आज स्वयं मौजूद रहकर दवाई का छिड़काव करवाया।

डेंगू एक जानलेवा बीमारी है जो एडीज एजिप्टी मादा मच्छर के काटने से फैलती है। इससे मरीज के शरीर में खून के प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घट जाती है, जिसके कारण स्थिति गंभीर हो सकती है।

ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास नियमित सफाई रखें तथा किसी भी स्थान पर पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों की पैदावार रोकी जा सके।

Exit mobile version