हरिद्वार:(चीफ एडिटर)ग्राम पंचायत अजीतपुर के पंचायत भवन में ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पंचायत सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई जिनमें पेंशन, किसानों की समस्याएँ, लगातार हो रही बरसात से हुए नुकसान, श्मशान घाट निर्माण, बरसात के कारण खराब हुई स्ट्रीट लाइट व सोलर लाइट की मरम्मत, तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराना, पंचायत भूमि का पंचायती आवंटन, प्रधानमंत्री आवास, शिक्षा का उत्थान, नालियों की सफाई एवं दवाई छिड़काव प्रमुख रहे। ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने कहा कि इन सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर पंचायत सदस्यों के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में आवश्यकता पड़ी तो मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा जाएगा और हर हाल में अवैध कब्जा हटवाकर तालाब को मुक्त कराया जाएगा।
बैठक में ग्राम विकास पंचायत अधिकारी इंदु बाला सहित पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 10 से रीना पत्नी कपिलदेव, वार्ड 7 से अल्पना पत्नी एडवोकेट गौतम कश्यप, वार्ड 6 से शिल्पी पत्नी मोहित कश्यप, वार्ड 5 से रीना पत्नी संदीप कश्यप, वार्ड 1 से कु. काजल पुत्री नरेश कुमार, वार्ड 4 से रॉबिन चौहान पुत्र सतपाल चौहान तथा वार्ड 3 से जैकी कश्यप पुत्र रफल सिंह मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त ग्रामीणों में पूर्व उपप्रधान प्रतिनिधि सतपाल सिंह चौहान, डॉक्टर ब्रह्मपाल सिंह चौहान, मोहित कश्यप, संजू कश्यप, रविंद्र कश्यप, दीपक कश्यप, ठाकुर सिंह, विपिन कश्यप, रॉबिन कश्यप, सुनील मास्टर, राजेश कश्यप, रोहतास कश्यप, ठेकेदार दयाराम कश्यप, सुनीता, अंकित, राहुल, शुभम, अर्पित, मनीष, काला, सोनिया, भरत सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी ने अपने सुझाव भी दिए और ग्राम के विकास के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया।

