हरिद्वार:(मनन ढींगरा)गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के इन्चार्ज – सी0ए0ओ0सी0 एवं ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ0 सुयश भारद्वाज ने बताया है कि देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों में से एक स्टैलारा एडु टैक प्रा0 लि0 कम्पनी, बैंगलौर के लिए रू0 12 लाख प्रति वर्ष के पैकेज पर गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के बी0टैक0 एवं एम0सी0ए0 बैच के छात्रों को चयनित करने हेतु कैम्पस ड्राइव किया गया।
प्लेसमेंट सम्बन्धी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात् कम्पनी द्वारा 12 छात्रों का चयन किया गया जिसमें स्टैलारा एडु टैक प्रा0 लि0 कंपनी ने बी0टैक0 के आलोक कुमार, आलोक रंजन झा, आर्यन कुमार महाकुर, बिक्रम घोशाल, हर्ष मोदी, पियुष राठवे, प्रिंस कुमार भगत, ऋषभ मिश्रा, रितु राज, शिवांश पाठक तथा एम0सी0ए0 के अंकित कुमार राजपूत एवं हर्ष धारिया को चयनित घोषित किया।
समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० हेमलता के. एवं कुलसचिव प्रो सुनील कुमार ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की|

