Site icon Bhagwa Sanatan Times

गंगानगर में वोल्टेज संकट का अंत? नए ट्रांसफार्मरों से जल्द मिलेगी राहत!

गंगानगर में वोल्टेज संकट का अंत? नए ट्रांसफार्मरों से जल्द मिलेगी राहत!

मनन ढींगरा,ऋषिकेश

गंगानगर के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वर्षों से वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए उम्मीद की एक नई किरण जगी है। स्थानीय पार्षद संध्या बिष्ट गोयल के प्रतिनिधि व समाजसेवी एकांत गोयल ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि गंगानगर में अब 63 केवी के पुराने ट्रांसफार्मरों की जगह 250 केवी के नए और शक्तिशाली ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।

लेकिन क्या यह बदलाव इतनी आसानी से होगा?

शनिवार को पूरी टीम के साथ यूपीसीएल द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया और नए ट्रांसफार्मरों के लिए स्थान निर्धारित कर दिया गया है। अब सवाल उठता है—क्या इस गर्मी में लोगों को सच में राहत मिलेगी? क्या वर्षों पुरानी समस्या का समाधान आखिरकार होने जा रहा है?

एकांत गोयल ने दावा किया कि यह सब केवल जनता के सहयोग और समर्थन से ही संभव हो पाया है। उन्होंने वादा किया कि जो काम पिछले 15-20 सालों में नहीं हुए, उन पर उनका विशेष ध्यान रहेगा, और वह इसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

अब गंगानगर के लोग इस बड़े बदलाव का इंतजार कर रहे हैं। क्या इस बार वादे हकीकत बनेंगे, या यह सिर्फ एक और आश्वासन रहेगा? इसका जवाब आने वाले दिनों में सामने आएगा!

Exit mobile version