Site icon Bhagwa Sanatan Times

खेल के मैदान से सफलता की उड़ान, आईडीपीएल के हॉकी खिलाड़ियों ने जीती राज्य स्तरीय ट्रॉफी

ऋषिकेश:(मनन ढींगरा) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में 17 से 19 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में जनपद देहरादून का प्रतिनिधित्व करते हुए ट्रॉफी जीतने वाले पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र के खिलाड़ियों का विद्यालय लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया।विद्यालय के हॉकी खिलाड़ी अनुराग, वासू, बबलू, कृष्णा, आदर्श, चिराग और हैप्पी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों एवं उनके मार्गदर्शक सहायक अध्यापक शारीरिक शिक्षा पंकज सती का विद्यालय आगमन पर हार्दिक अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया ने सभी खिलाड़ियों और उनके मार्गदर्शक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। खेल बच्चों को नशे से दूर रखने के साथ-साथ मोबाइल पर अनावश्यक समय व्यतीत करने से बचाने में भी सहायक हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक क्षमताओं का भी विकास होता है।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक पंकज सती ने बताया कि देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया जाता है। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।उन्होंने यह भी बताया कि पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र के खिलाड़ी प्रत्येक वर्ष हॉकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करते आ रहे हैं।

Exit mobile version