
हरिद्वार:(जीशान मलिक) हरिद्वार के खानपुर विधानसभा क्षेत्र में लक्सर-पुरकाजी मुख्य सड़क से प्रह्लादपुर-ब्राह्मणवाला मोटर रोड तक सीसी इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य के लिए राज्य योजना के तहत 88.06 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना की लंबाई 1.50 किलोमीटर है और इसका उद्देश्य क्षेत्र में सड़क की गुणवत्ता में सुधार करना है।
उत्तराखण्ड शासन के संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह पतीयाल ने लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड को इस परियोजना के लिए विस्तृत आगणन (प्रोजेक्ट आई०डी०-1614) उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। परियोजना के लिए धनराशि ₹88,06,000/- (अठासी लाख छः हजार मात्र) निर्धारित की गई है, जिसमें से ₹10,000/- (दस हजार मात्र) का उपयोग वित्तीय वर्ष 2025-26 में किया जाएगा।
इस परियोजना के लिए निम्नलिखित शर्तें रखी गई हैं:
1. विस्तृत आगणन में उल्लेखित दरें शेड्यूल ऑफ रेट से भिन्न हों या बाजार भाव से ली गई हों, तो उनकी स्वीकृति पर नियमानुसार अधीक्षण अभियन्ता का अनुमोदन आवश्यक होगा।
2. कार्य प्रारंभ करने से पूर्व प्राविधिक स्वीकृति के सम्बन्ध में वित्त विभाग के शासनादेश संख्या-149101/XXVII(7)/E-20109/2022 दिनांक 25 अगस्त 2023 में प्रावधानित व्यवस्थाओं का पालन करना होगा।
3. सड़क मार्ग के निर्माण हेतु वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरण में वन विभाग के मानकों से सम्बन्धित लोक निर्माण अनुभाग-2, उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश संख्या-I/276791/2025 ई० पत्रावली संख्या- 23430{15(सामान्य)/2022} दिनांक 19.02.2025 में उल्लेखित निर्देशों का अनुपालन करना होगा।
4. WBM G-2 का कार्य प्रारंभ करने से पूर्व मार्ग के सब बेस को विशिष्टियों के अनुसार ठीक करना होगा।
5. मार्ग का ड्रेनेज प्लान बनाकर अधिशासी अभियन्ता द्वारा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर मार्ग पर समुचित ड्रेनेज के सम्बन्ध में सन्तुष्ट होना होगा।
6. प्रत्येक स्वीकृत योजना हेतु ठेकेदार के साथ गठित अनुबन्ध में निर्माण से सम्बन्धित माईलस्टोन एवं समय-सारणी स्पष्ट रूप से उल्लिखित की जाएगी।
7. ठेकेदार द्वारा समय से कार्य पूरा न करने पर debitable आधार पर अन्य एजेंसी का अधिप्राप्ति नियामावली, 2025 के अन्तर्गत नियमानुसार चयन कर निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
इस परियोजना से क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिससे आवागमन में सुधार होगा और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

