Site icon Bhagwa Sanatan Times

खानपुर को ₹130 करोड़ की सौगात, बालावाली पुल से 8 KM तक बनेंगे बाढ़ सुरक्षा तटबंध

देहरादून:(जीशान मलिक) विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए ₹130 करोड़ की लागत से तटबंध निर्माण परियोजना को स्वीकृति दे दी है।निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने गैरसैंण में मुख्यमंत्री से भेंट कर इस स्वीकृति के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है।

इस परियोजना के तहत बालावाली पुल से करीब 8 किलोमीटर तक मजबूत तटबंधों का निर्माण किया जाएगा। तटबंधों के ऊपर सड़क का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे आवागमन भी सुगम होगा।विधायक उमेश कुमार ने कहा कि वर्षों से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे खानपुर क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में बाढ़ की करीब 80 प्रतिशत समस्या का समाधान हो जाएगा।उन्होंने बताया कि अब अगला लक्ष्य सोलानी नदी पर तटबंधों की स्वीकृति दिलाना है, जिसके लिए प्रयास जारी हैं। खानपुर को बाढ़मुक्त बनाना उनका संकल्प है।

Exit mobile version