
नई दिल्ली:(जीशान मलिक) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 36 साल के शमी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी।शमी ने लिखा, “सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं…”
उन्होंने लिखा, “जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था – अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का। उसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर कमबैक ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया।”शमी ने कहा, “टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं, मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है। आज भारी दिल और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर रहा हूं।”
मौ.शमी ने अपने सफर में साथ देने वाले हर साथी खिलाड़ी, कोच, परिवार और करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने अच्छे और मुश्किल दोनों वक्त में उन पर भरोसा बनाए रखा।उन्होंने बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) का भी आभार जताया। शमी ने लिखा, “जिन्होंने मेरे टैलेंट पर भरोसा किया, मुझे आगे बढ़ने के मौके दिए और मेरे क्रिकेट के सफर में एक अहम भूमिका निभाई। आपका साथ और विश्वास मेरे लिए हमेशा खास रहेगा।”अंत में उन्होंने लिखा, “मैदान पर मेरी आखिरी टेस्ट गेंद भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा। शुक्रिया, टेस्ट क्रिकेट।”

