Site icon Bhagwa Sanatan Times

कॉलेज में मना वट सावित्री व्रत और शनिश्चरी अमावस्या का पावन संयोग

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज में शुक्रवार को वट सावित्री व्रत और शनिश्चरी अमावस्या के दुर्लभ संयोग पर धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज की सुहागिन महिला प्राध्यापिकाओं ने डॉ. लता शर्मा के नेतृत्व में परिसर में स्थित वटवृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

अखंड सौभाग्य के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस व्रत पर महिलाओं ने वटवृक्ष की परिक्रमा की और सूत बांधकर पति की लंबी आयु की कामना की। इस बार वट सावित्री व्रत के साथ शनिश्चरी अमावस्या का विशेष योग होने से दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने पूजा में शामिल सभी शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुखी और सौभाग्यशाली जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में डॉ. संजय माहेश्वरी, डॉ. शिव कुमार चौहान, मोहन चंद्र पांडे, डॉ. विजय शर्मा, वैभव बत्रा, प्रो. विनय थपलियाल, डॉ. नलिनी जैन, डॉ. सुषमा नयाल, डॉ. मिनाक्षी शर्मा, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, रिंकल गोयल, ऋचा मिनोचा, कविता छावड़ा, यादवेंद्र सिंह, डॉ. पल्लवी राणा, डॉ. पद्मावती तनेजा, आरती, रजनी सिंघल, डॉ. गीता शाह, हेमवन्ती कांलदी, भव्या भगत, वंदना, योगेश्वरी समेत कॉलेज परिवार के सदस्य और स्टाफ मौजूद रहे।

Exit mobile version