Site icon Bhagwa Sanatan Times

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने साईं शोभायात्रा का किया शुभारंभ, रुड़की में उमड़ा आस्था का सैलाब

रुड़की:(जीशान मलिक) साईं मंदिर समिति रुड़की के तत्वावधान में साईं बाबा की भव्य शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने साईं बाबा की पालकी को फूल माला पहनाकर और नारियल फोड़कर किया।शोभायात्रा साईं मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पालकी पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। “ॐ साईं राम” के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि साईं बाबा का संदेश “सबका मालिक एक” मानवता और एकता का प्रतीक है। ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं। उन्होंने साईं मंदिर समिति के कार्यों की सराहना की।साईं मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शोभायात्रा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया है। शोभायात्रा में भजन मंडली, ढोल-नगाड़े और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Exit mobile version