
हरिद्वार:(जीशान मलिक) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर खन्ना नगर स्थित कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता आंदोलन में एकजुट किया, जबकि शास्त्री जी ने सादगी और दृढ़ इच्छाशक्ति से देशसेवा का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि गांधी जी का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और राष्ट्रसेवा का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव और स्वच्छता की दिशा में प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में सभी ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।इस दौरान एडवोकेट राज कुमार अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट, राजेंद्र कटारिया, महामंत्री राकेश नौडियाल, मंडल मंत्री ममता सैनी, मीनाक्षी मित्तल, मोनिका चौहान, मनोज वर्मा, धीर सिंह, लक्ष्मण कटारिया, सुशांत गुप्ता, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

