Site icon Bhagwa Sanatan Times

केल्हणपुर गांव में(सी.सी.)इंटरलॉकिंग टाइल्स का विधायक फुरकान अहमद ने किया उद्घाटन 

रुड़की:(रागिब नसीम) शुक्रवार को रुड़की क्षेत्र के ग्राम केल्हणपुर गांव में ढंडेरी वाले मेन रोड से केल्हणपुर (सी.सी.) इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का हाजी फुरकान अहमद ने फीता काटकर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उद्घाटन होते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ उठी।ग्रामीणों ने लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की थी। जिससे आवागमन में सुविधा मिले और विकास कार्यों को तीव्र गति मिले।

विधायक हाजी फुरकान ने कहा यह सड़क वर्षों से जर्जर अवस्था में थी। बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी होती थी।उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में यह मेरी जिम्मेदारी है कि जनता की बुनियादी आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाए। इसी सोच के साथ इस सड़क निर्माण की पहल की गई है।

मौके पर मंसूर, शमशाद, इकबाल,अब्दुलवली , शफीक, मो• जहीर, अबरार,असलम, जाबिर, दिलशाद, हसन अहमद, कल्लू, शराफत, तासीन, अकरम, जावेद अली, इशपाल, रूपचंद आदि ग्रामवासी मौजूद रहे

Exit mobile version