Site icon Bhagwa Sanatan Times

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा: मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून मे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के हरिद्वार दौरे पर पहुंचे।जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अमित शाह का अभिनंदन किया।

अमित शाह अपने दौरे के दौरान हरिद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे, जिनमें बैरागी द्वीप में जनसभा को संबोधित करना और राज्य सरकार द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करना शामिल है। वे नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे।

“दौरे के मुख्य बिंदु…

– _बैरागी द्वीप में जनसभा:_ अमित शाह 12:40 से 1:55 बजे तक बैरागी द्वीप में जनसभा को संबोधित करेंगे।

– _प्रदर्शनी का अवलोकन:_ वे 2:30 से 3:00 बजे तक नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

– _गाडविन होटल में बैठक:_ 3:40 से 4:40 बजे तक गाडविन होटल में बैठक में सहभागिता करेंगे।

Exit mobile version