Site icon Bhagwa Sanatan Times

कुंभ-2027 से पहले बदलेगी हरिद्वार की सूरत: हर की पैड़ी समेत 3 क्षेत्रों का 194 करोड़ से होगा कायाकल्प

हरिद्वार:(जीशान मलिक)कुंभ मेला-2027 को दिव्य-भव्य बनाने के लिए हरिद्वार में हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला और उत्तर हर की पैड़ी क्षेत्र के पुनर्विकास का काम तेज हो गया है। उत्तराखंड निवेश एवं अवस्थापना विकास बोर्ड से स्वीकृत करीब 194 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।मेला अधिकारी सोनिका ने शुक्रवार को मेला नियंत्रण भवन में यूपीडीसीसी समेत संबंधित विभागों के साथ बैठक कर परियोजनाओं की समीक्षा की और स्थलीय निरीक्षण भी किया।

“तीनों परियोजनाओं का खाका”

1. हर की पैड़ी जीर्णोद्धार: 66.77 करोड़।

6 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में घाटों का निर्माण-नवीनीकरण, वॉकवे, विद्युत-सौंदर्यीकरण, श्रद्धालु सुविधाओं का विस्तार और सीवेज-ड्रेनेज का काम होगा।

2. रोड़ीबेलवाला विकास: 58.39 करोड़।

45 हेक्टेयर में फैले क्षेत्र में 25 हेक्टेयर पर सड़क, वेंडिंग जोन, पार्किंग, आधुनिक शौचालय, पैदल मार्ग, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाएं विकसित होंगी।

3. उत्तर हर की पैड़ी विकास: 68.97 करोड़।

घाटों का पुनरोद्धार, भीड़ प्रबंधन क्षेत्र, वॉकवे, सीवेज-ड्रेनेज, पार्किंग, विद्युत कार्य होंगे। पंतद्वीप, चमगादड़ टापू समेत आसपास के घाट भी शामिल हैं।

“मेला अधिकारी के निर्देश”

1. सभी काम कुंभ-2027 शुरू होने से पहले पूरे हों।

2. घाट सुंदर, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनें। निर्माण से गंगा दर्शन में बाधा न आए।

3. अतिक्रमण तुरंत हटाए जाएं। खड्डा पार्किंग का सुधार प्राथमिकता पर हो।

4. बेहतर यातायात, बैठने की व्यवस्था, आधुनिक शौचालय और सार्वजनिक सुविधाएं विकसित हों।

मेला अधिकारी ने कहा, “करोड़ों श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम वातावरण देना प्राथमिकता है। सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता से हों।”निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेला अधिकारी मनजीत सिंह, अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश, यूपीडीसीसी के महाप्रबंधक मनोज कुमार, परियोजना प्रबंधक आशीष भट्ट और सुमित मलवाल मौजूद रहे।

Exit mobile version