Site icon Bhagwa Sanatan Times

कलियर पुलिस ने किया निर्माणाधीन हाईवे लूटकांड का पर्दाफाश, लूटकांड के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) कृष्णानगर रूडकी निवासी विशांत सैनी ने थाना कलियर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दिनांक 30-09-2025 को कम्पनी में डयूटी समाप्त करने के बाद जब वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाईकिल से कोर इंजिनियरिंग कालेज से कलियर रोड रहमतपुर फलाईअवर से निर्माणधीन एक्सप्रेस से होते हुए ईट के भटटे के पास गांव बाजूहेडी के पास पहुंचा।तो तीन अज्ञात लडको ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर गाली_गालौच करते हुए मारपीट की। और फिर ऐप्पल का आईफोन 15 परो सोने की चैन वे अंगुठी और दोस्त से उसका मोबाईल व कुछ रूपये छीनकर लिये।

शिकायत के आधार पर थाना कलियर में अज्ञात आरोपित के खिलाफ मु0अ0सं0 264/25 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये जनपद हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया।

इस गठित टीम ने विभिन्न स्तर से सबूतऔर घटना में शामिल अज्ञात बदमाशों के सुराग जुटाए और फिर मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। जुटाए गए साक्ष्यों से विशांत सैनी के दोस्त सुनील कुमार की भूमिका संदिग्ध नजर आई। जिस आधार पर पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर दिनांक 06.10.2025 को निर्माणाधिन 6 लाईन नहर पटरी के पास से सुनील कुमार सहित चार संदिग्ध को लूटी हुई सम्पत्ति व लूट में प्रयोग किये गये तमंचे के साथ रंगे हाथों पकड़ किया और गिरफ्तार कर लिया।

एक आरोपित अंकुर कुमार ने पूछताछ मे बताया कि वह और विशान्त सैनी दोनों एक साथ पंतजली में काम करते थे।जहां से अंकुर की नौकरी छूट गयी थी। उसे पता था कि विशान्त गले में सोने की चैन व हाथ में सोने की अंगुठी पहनता और मंहगा मोबाईल फोन रखता है। इस वजह से अंकुर ने सुनील कुमार को वारदात में शामिल होने को कहा और उसे मुनाफा देने का लालच दे दिया।

बरामद लूट की सम्पति के आधार पर अभियोग में धारा- धारा 61(2),317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बढोत्तरी की गयी। फरार चल रहे एक अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है।

“विवरण आरोपित….

1- अंकुर सैनी पुत्र राजकुमार नि0 ग्राम मेहवडखुर्द नॉगल थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 24 वर्ष

2-कन्हैया सैनी पुत्र लोकेष सैनी नि0 मेहवडखुर्द उर्फ नॉगल थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

3- मनोज कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह नि0 पिरान कलियर थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष

4-सुनील कुमार पुत्र गोवर्धन सैनी नि0 मेहवडखुर्द उर्फ नॉगल थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 38 वर्ष

“बरामदगी…

1-एक पीली धातु की चैन

2-एक मोबाईल फोन वीवो कम्पनी

3-₹1100/- नकद

4-एक देशी तंमचा 315 बोर।

“पुलिस टीम में शामिल….

1- थानाक्ष्यक्ष रविन्द्र कुमार

2- व0उ0नि0 बबलू चौहान

4- उ0नि0 पुष्कर सिहं चौहान

5- हे0का0 सोनू कुमार

6- हे0का0 रबिन्द्र बालियान

7-हे0का0 जमशेद अली

8-का0 राहुल चौहान

9-का0 फुरकान अहमद

10-का0 जितेन्द्र सिहं

11-का0 विक्रम सिहं

12-का0 विजयपाल सिहं

13-का0 सचिन सिहं

14-का0 चालक नीरज राणा।

“एसओजी टीम में शामिल…

1- हे0का0 चमन सिहं

2- का0 राहुल नेगी।

Exit mobile version