Site icon Bhagwa Sanatan Times

कलियर पुलिस की नशा तस्करो के विरूद्ध कारवाई लगातार जारी,एक लाख 50 हजार की स्मेक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)नशा मुक्त 2025 अभियान के अन्तर्गत पुलिस मुख्यालय स्तर से अवैध मादक पदार्थो/नशा तस्करो की धरपकड लगातार जारी है।

अभियान के तहत Ssp हरिद्वार के आदेशानुसार पिरान कलियर पुलिस द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।नहर पटरी कलियर से हसीन पुत्र रहिस निवाशी कलियर जिला हरीद्वार उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया।जिसके कब्जे से कुल 4.90 ग्राम अवैध स्मेक (कीमती करीब एक लाख 50 हजार रूपये)बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया  कि वह कभी_कभी अपने पीने के लिए लाता है। जिसमे से थोड़ा पैसा कमाने के लालच में आकर बेच भी देता है।पिरान कलियर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त हसीन पुत्र रहिस निवाशी कलियर जिला हरीद्वार के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 330/25 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभि0 को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

“गिरफ्तार अभियुक्त…

1- हसीन पुत्र रहिस निवाशी कलियर थाना कलियर जिला हरीद्वार उम्र27 वर्ष

“बरामदगी…

1- कुल 4.90 ग्राम अवैध स्मेक (कीमती करीब एक लाख 50 हजार रूपये)

“पुलिस टीम में शामिल…

1. अ0उ0नि0 सूरज नेगी थाना पिरान कलियर

2. का0प्रकाश मनराल थाना पिरान कलियर

3. का 0 सुनील कुमार थाना पिरान कलियर

4. का0 इमरान अली थाना कलियर।

Exit mobile version