Site icon Bhagwa Sanatan Times

“एसएमजेएन पीजी कॉलेज में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पर कार्यशाला आयोजित”

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एसएमजेएन पीजी कॉलेज में माई युवा भारत एवं महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध व्यवसायी नीरज कुमार उपस्थित हुए। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, देहरादून की मुख्य प्रबंधक अमृता शर्मा बत्रा ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया। आमंत्रित वक्ता के तौर पर यूको बैंक, गोविंदपुरी के प्रबंधक दिनेश कुमार ने शिक्षा ऋण से संबंधित जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना विकसित भारत की ओर एक मजबूत कदम है और इससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।

विधायक आदेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना ने समाज के साधारण वर्ग से आने वाले लोगों का जीवन बदला है। उन्होंने युवाओं से केंद्रीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने और युवा सांसद खेलकूद योजना में भागीदारी करने की अपील की।

मुख्य वक्ता अमृता शर्मा बत्रा ने योजना की बारीकियों को विस्तार से समझाते हुए विद्यार्थियों को नवाचार अपनाने और व्यावसायिक सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, नीरज कुमार ने युवाओं से विदेश का सपना छोड़कर भारत में ही व्यवसाय की मजबूत नींव रखने का आह्वान किया।

माई युवा भारत की ओर से जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने इस योजना को युवा स्वावलंबन का आधार बताया।

इस अवसर पर हाल ही में कुरुक्षेत्र में 16 राज्यों के बीच आयोजित रेड क्रॉस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाले कॉलेज के छात्र—दिव्यांशु गैरोला, दिव्यांशु नेगी, विकास चौहान, अमन पाठक, निशांत सिंह एवं नोडल अधिकारी यादविंदर सिंह को सम्मानित किया गया। साथ ही विकसित भारत विषय पर आयोजित लेखन प्रतियोगिता में एमए हिंदी की छात्रा अपराजिता उन्मुक्त को भी पुरस्कृत किया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत छात्राओं ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतु धनराशि भी एकत्र की।

कार्यक्रम में प्रो. जे.सी. आर्य, प्रो. विनय थपलियाल, डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल, डॉ. रजनी सिंघल, रिंक्ल गोयल, रिचा मिनोचा, अंकित, विवेक मित्तल, डॉ. पद्मावती तनेजा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रेणु सिंह, डॉ. पल्लवी, डॉ. मनीषा पांडे, हरीश कुमार जोशी, पंकज भट्ट समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version