Site icon Bhagwa Sanatan Times

एसएमजेएन कॉलेज में गढ़भोज कार्यक्रम: श्रीमहंत रविंद्र पुरी बोले – गढ़भोज संस्कृति और स्वास्थ्य का संगम

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज में गढ़भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज मुख्य अतिथि रहे। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री और वरिष्ठ पत्रकार संदीप रावत भी मौजूद रहे।छात्रों ने मंडुवा, झंगोरा, भट्ट, गहत से बने पारंपरिक व्यंजनों की प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि गढ़भोज केवल भोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति और जीवन पद्धति का प्रतिबिंब है। स्थानीय अनाजों को बढ़ावा देने से किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि पारंपरिक खान-पान में उत्तराखंड का ज्ञान-विज्ञान छिपा है। इनका संरक्षण सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण है।

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि गढ़भोज स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को जोड़ने वाला अभियान है।कार्यक्रम में बीएससी की सोनाली, वंशिका और माही को प्रथम, संगीता भट्ट, मीनाक्षी, शिल्पी, अंकिता, दिव्यांशी और प्रिया को द्वितीय तथा कशिश रावत, नेहा जोशी और स्वीटी रानी को तृतीय पुरस्कार मिला। डॉ. संजय माहेश्वरी ने आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version