Site icon Bhagwa Sanatan Times

महंत रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में अखाड़ा परिषद ने मनाया श्री गुरु कार्तिकेय जन्मोत्सव

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)पंचायती अखाड़ा निरंजनी में सोमवार को गुरु कार्तिकेय का जन्मोत्सव गुरु छठ महापर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस भव्य आयोजन में सैकड़ों संत-महात्मा, श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने की, जबकि संचालन महंत रविंद्र पुरी महाराज द्वारा किया गया।

शुरुआत में भगवान गुरु कार्तिकेय की मूर्ति का पंच स्नान एवं पंचामृत अभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। इसके बाद आयोजित मुख्य सभा में संतों ने गुरु छठ पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि गुरु कार्तिकेय जी ज्ञान, शक्ति और संयम के प्रतीक हैं। यह पर्व हमें गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता का संदेश देता है। युवाओं को कार्तिकेय जी के जीवन से प्रेरणा लेकर धर्म और राष्ट्र की सेवा का संकल्प लेना चाहिए।”

महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि “गुरु छठ केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संत परंपरा का जीवंत स्वरूप है। अखाड़े हमारी सनातन संस्कृति के रक्षक हैं और हरिद्वार जैसे पवित्र स्थल पर ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं।”

स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि “कार्तिकेय का जीवन हमें सिखाता है कि ज्ञान और तपस्या से ही जीवन का उद्देश्य पूरा होता है। आज के भौतिकवादी युग में आध्यात्मिकता की ओर लौटना आवश्यक है।”

महंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि “ऐसे आयोजन संत समाज की एकता के प्रतीक हैं और युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का माध्यम हैं।”

कार्यक्रम में महंत रामरतन गिरि, महंत दिनेश गिरि, महंत राजगिरि, महंत राकेश गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, स्वामी हरि चेतनानंद महाराज, डॉक्टर आदित्यनंद गिरी महाराज, महंत प्रेम गिरि, रावल शिवप्रकाश सेमवाल महाराज, दिगंबर सतीश वन, महंत रवि पुरी, मेयर किरण जैसल, एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा, अनिल कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version