Site icon Bhagwa Sanatan Times

एनएसएस शिविर में जल संरक्षण और अक्षय ऊर्जा का संदेश

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का सफल आयोजन किया गया। आज की गतिविधियों का केंद्र जन-जागरूकता, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण रहा।

“जल संरक्षण और अक्षय ऊर्जा पर विशेष व्याख्यान…

– डॉ. पद्मावती तनेजा ने ‘जल शक्ति अभियान’ और ‘अटल भूजल योजना’ पर प्रकाश डाला।

– डॉ. पुनिता शर्मा ने बताया कि भारत सरकार का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावॉट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता हासिल करना है।

– छात्रा दीक्षा, राधिका, निकिता, रितिका, एकता, दिव्या और नवधा ने स्थानीय लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

“आत्मरक्षा: ‘वुशु’ मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण…

– राष्ट्रीय कोच आरती सैनी ने छात्राओं को वुशु मार्शल आर्ट के माध्यम से आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

– उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा, अपनी सुरक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करना पहली सीढ़ी है।

“सांस्कृतिक गतिविधि: मेहंदी प्रतियोगिता…

– स्वयंसेवियों की रचनात्मकता को निखारने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

– परिणाम:

– प्रथम: शिवानी

– द्वितीय: तनु

– तृतीय: ज्योति

– सांत्वना पुरस्कार: मयूरी और वैभवी।

Exit mobile version