Site icon Bhagwa Sanatan Times

एक तरफ ख़ुशी एक तरफ गम, राजस्थान बोर्ड परीक्षा मे निकिता ने लहराया परचम,टॉपर होकर भी नहीं देख पाई अपना रिजल्ट

राजस्थान:(ज़ीशान मलिक)माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) ने 12वीं की तीनों स्ट्रीम-आर्ट्स, साइंस, आटर्स के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. रिजल्ट जारी होने पर जहां कई घरों में खुशी है. वहीं एक घर ऐसा है, जहां बेटी के 93.88% अंक आने के बाद भी मायूसी छाई हुई है। दरअसल श्रीगंगानगर के 7 KN रावला की 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली निकिता की हाल ही में मौत हो गई है।परीक्षा परिणाम से 11 दिन पहले 20 मार्च को निकिता की मौत हुई है।निकिता ने 93.88% अंको के साथ एग्जाम पास किया है।

जानकारी के अनुसार निकिता राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रावला की छात्रा थी और बीमार चल रही थी. निकिता को हेपीटाईटस और शुगर था।इसके कारण नकिता की मौत हो गई. निकिता के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।आज अगर निकिता जिंदा होती तो वो जरूर अपनी बेटी की इस कामयाबी पर खुश होते। घर में एक अलग ही माहौल देखने को मिलता। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. निकिता रिजल्ट आने से 11दिन पहले ही इस दुनिया को छोड़कर चले गई।

Exit mobile version