देहरादून:(ज़ीशान मलिक)उत्तराखंड सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी राहत दी है। अब राशन की दुकानों पर बार-बार चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी; सरकार ने अप्रैल महीने में ही जून तक का कोटा देने का फैसला किया है।
“सरकार का फैसला:अप्रैल, मई और जून का राशन एक साथ मिलेगा।20 अप्रैल तक वितरण का लक्ष्य।अंत्योदय और प्राथमिक परिवार श्रेणी के लाभार्थी शामिल।
राशन लेने की प्रक्रिया:ई-पॉस मशीन पर तीन बार बायोमेट्रिक जरूरी।मार्च का राशन 15 अप्रैल तक लें, नहीं तो कोटा लैप्स हो जाएगा।

