
देहरादून:(रागिब नसीम) उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्यपाल ने विधानसभा सत्र आहूत कर दिया है।विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी प्रेस नोट संख्या 74/वि0स0/03/संसदीय/2022 के अनुसार, माननीय राज्यपाल ने पंचम विधानसभा को उसके वर्ष 2026 के तृतीय सत्र के लिए आहूत किया है।
सत्र का आयोजन मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से विधानसभा भवन, भराड़ीसैंण, गैरसैंण, जनपद-चमोली में होगा।यह आदेश आज 13 अक्टूबर 2026 को उप सचिव (लेखा) हेम चन्द्र पन्त द्वारा कृत सचिव, विधानसभा, उत्तराखंड की ओर से जारी किया गया है।

