देहरादून:(जीशान मलिक) मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने 1 और 2 जुलाई 2026 के लिए आपातकालीन अलर्ट जारी कर दिया है। IMD देहरादून के अनुसार इन दो दिनों में कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
“कहां-कहां बारिश…?
01 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट। टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंह नगर व पिथौरागढ़ में भारी बारिश। पहाड़ों में बिजली, तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा चलने की उमीद है।
2 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व बागेश्वर में फिर ऑरेंज अलर्ट। हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व चमोली में भारी बारिश की संभावना।
SEOC ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। संवेदनशील इलाकों पर नजर, SDRF/राहत दल हाई अलर्ट, सड़क बंद होने पर तुरंत खोलने, स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, नालों की सफाई और जरूरी दवा-खाद्य का इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। सभी अधिकारी संचार माध्यम चालू रखें।सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग की एडवाइजरी मानें, अनावश्यक यात्रा न करें और आपात स्थिति में प्रशासन या कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

