देहरादून:(जीशान मलिक)उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के सभी राजकीय और निजी माध्यमिक/प्रारम्भिक विद्यालयों के लिए नई समय-सारिणी जारी कर दी है। सचिव रविनाथ रमन ने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को पत्र भेजकर संशोधित टाइम-टेबल लागू करने के निर्देश दिए हैं।
क्या बदला है टाइम-टेबल में?
शासनादेश संख्या 384939 के बाद 06 अप्रैल 2026 को जारी समय-सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया है। अब स्कूल दो सत्र में चलेंगे:
1. ग्रीष्मकालीन समय: 01 अप्रैल से 30 सितंबर
– प्रार्थना सभा:सुबह 07:15 से 07:30 बजे
– पहला वादन:07:30 से 08:10 बजे
– मध्यान्तर:10:10 से 10:40 बजे
– छुट्टी:दोपहर 01:00 बजे
2. शीतकालीन समय: 01 अक्टूबर से 31 मार्च
– प्रार्थना सभा: सुबह 08:45 से 09:00 बजे
– पहला वादन: 09:00 से 09:45 बजे
– मध्यान्तर:12:00 से 12:30 बजे
– छुट्टी:दोपहर 03:10 बजे
भौगोलिक परिस्थिति पर छूट शासन ने साफ किया है कि यदि किसी विद्यालय की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण समय-सारिणी में बदलाव जरूरी हो तो प्रधानाचार्य प्रस्ताव भेज सकते हैं। समिति परीक्षण के बाद निर्णय लेगी।
नई समय-सारिणी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इससे प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की दिनचर्या बदलेगी। गर्मी में स्कूल सुबह जल्दी खुलेंगे ताकि बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाया जा सके।

